Thursday, 21 February 2019

CA 20th February


सिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन👇🇮🇳

हिंदी जगत के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक नामवर सिंह का निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

‘छायावाद’, ‘इतिहास और आलोचना’, ‘कहानी नयी कहानी’, ‘कविता के नये प्रतिमान’, ‘दूसरी परम्परा की खोज’ और ‘वाद विवाद संवाद’ उनकी प्रमुख रचनाएं हैं।

उन्हें ‘कविता के नये प्रतिमान’ के लिए वर्ष  1971 में साहित्य अकादमी सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
❄️❄️न्यूजर्सी की किम कुमारी को मिला मिस इंडिया यूएसए का ताज👇

न्यूजर्सी की किम कुमारी ने मिस इंडिया यूएसए 2019 का खिताब जीता।

न्यूजर्सी के फोर्ड्स सिटी में सप्ताहांत में आयोजित भव्य सौंदर्य प्रतियोगिता में न्यूयॉर्क की रोणुका जोसफ और फ्लोरिडा की आंचल शाह क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

इंडिया फेस्टिवल कमेटी द्वारा आयोजित और जानी-मानी भारतीय अमेरिकी नीलम और धर्मात्मा सरन की अध्यक्षता में प्रतिवर्ष होने वाली ‘मिस इंडिया यूएसए’ भारत के बाहर आयोजित होने वाली भारतीय सौंदर्य स्पर्धा है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
❄️❄️मंत्रिमंडल ने 34,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद से कुसुम योजना शुरू करने की दी मंजूरी👇

सरकार ने किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्‍थान महाभियान (कुसुम) योजना को शुरू करने की मंजूरी दे दी। इस योजना के लिए केंद्र सरकार 34,422 करोड़ रुपये का वित्त उपलब्ध कराएगी। इसका मकसद 2022 तक 25.75 गीगावाट की सौर ऊर्जा क्षमताओं का दोहन कर किसानों को वित्तीय और जल सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
❄️❄️विद्यार्थियों पर भारत-ओईसीडी करार को मंत्रिमंडल की मंजूरी👇

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) द्वारा 2021 में आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के मूल्यांकन कार्यक्रम (पीसा) में भारत की भागीदारी के लिए ओईसीडी के साथ समझौते को मंजूरी दे दी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
❄️❄️बंगाली गायक प्रतीक चौधरी का निधन👇

बंगाली गायक प्रतीक चौधरी का निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।
▰▱▰▱▰▱▰▰▱▱▰▱▰▱▰▱

No comments:

Post a Comment